इस पोस्ट में हम आपको UCO Bank LBO Recruitment 2025 के बारे में जानकारी देंगे। ऐसे युवाओं के लिए खुशी की खबर है जो बैंक में अधिकारी बनना चाहते है। उन युवाओं के लिए UCO Bank LBO Recruitment 2025 एक सुनहरा मौका है। अगर आप UCO Bank LBO Recruitment 2025 में आवेदन कब से शुरू होगा, आवेदन की अंतिम तिथि क्या है, योग्यता, सैलरी इत्यादि के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख में अंत तक बने रहे।
UCO Bank LBO Recruitment 2025- कितने पदों पर भर्ती
उन विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है जो स्नातक पूरा कर चुके है और बैंक में नौकरी चाहते है। UCO BANK ने स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 5 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से यूको बैंक स्थानीय बैंक अधिकारी के कुल 250 पदों पर भर्तियां करेगा। वैकेंसी राज्यवार जारी की गई है। अभ्यर्थी अपनी पंसद के राज्य में आवेदन कर सकते हैं।
UCO Bank LBO Recruitment 2025- किस राज्य में कितनी रिक्तियां हैं?
इसकी डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे विस्तार से देख सकते हैं।
राज्य | वैकेंसी |
गुजरात | 57 |
महाराष्ट्र | 70 |
असम | 30 |
कर्नाटक | 35 |
त्रिपुरा | 13 |
सिक्किम | 06 |
नागालैंड | 05 |
मेघालय | 04 |
केरल | 15 |
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश | 10 |
जम्मू कश्मीर | 05 |
कुल | 250 |
- Up Teacher Vacancy 2025: माध्यमिक व प्राइमरी विद्यालयों में 38 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती,जाने कब निकलेगा विज्ञापन
- One Year B.Ed Course Latest News 2025- अब फिर शुरू हुआ एक साल का बीएड, जाने पूरी खबर
- Gandhi Fellowship Program 2025- हर महीने 24,500 रुपए युवाओं को मिलेगे, 31 मार्च है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
- UPPSC LT GRADE Teacher Vacancy 2025: अब प्री और मेन्स में होगी एलटी ग्रेड भर्ती, जाने पूरी खबर
- Up Tgt Pgt Official Exam Date Out 2025: ऑफिशियल नोटिस जारी,मई और जून में होगी टीजीटी पीजीटी की परीक्षा
- CBSE Board Notice 2025- सीबीएसई ने जारी किया नोटिस, अब अपार आईडी से होगी छात्रों की पहचान, स्कूलों को मिले निर्देश, जाने पूरी खबर
UCO Bank LBO Recruitment 2025- Official Notification Download
ऑफिसियल नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें –
UCO Bank LBO Recruitment 2025: योग्यता
यूको बैंक लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर अप्लाई करने के लिए आवेदकों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, कॉलेज या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। आवेदन के समय अभ्यर्थियों के पास मार्क शीट/डिग्री सर्टिफिकेट होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थी जिस राज्य से आवेदन कर रहा है, वहां की भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है। इससे संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।
UCO Bank LBO Recruitment 2025: आयु और सैलरी
- आयुसीमा- यूको बैंक की इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 2 जनवरी 1995 से पहले और 01 जनवरी 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए।
- सैलरी- लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 48480 से 85920 रुपये तक प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
UCO Bank LBO Application Fee: आवेदन शुल्क कितना है?
UCO Bank LBO Recruitment 2025 में आवेदन करने के लिए किस कैटेगरी के अभ्यर्थी को कितना शुल्क जमा करना होगा। ये इस प्रकार है –
कैटेगरी | एप्लीकेशन फीस |
GEN/OBC | 850 रुपए |
SC/ST/PwD | 175 रुपए |
UCO Bank LBO Selection Process: चयन प्रक्रिया क्या है?
- इस भर्ती के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
- लिखित परीक्षा में निम्नलिखित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे-
क्रमांक | विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | परीक्षा का माध्यम | समय |
1. | तार्किक और कंप्यूटर योग्यता | 45 | 60 | अंग्रेजी और हिन्दी | 60 मिनट |
2. | सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता | 40 | 40 | अंग्रेजी और हिन्दी | 35 मिनट |
3. | अंग्रेजी भाषा | 35 | 40 | अंग्रेजी | 40 मिनट |
4. | डेटा विश्लेषण और व्याख्या | 35 | 60 | अंग्रेजी और हिन्दी | 45 मिनट |
कुल | 155 | 200 |
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को बैंक की ओर से इंटरव्यू में बुलाया जाएगा। इसमें सफल अभ्यर्थी को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
UCO Bank LBO Apply Online 2025: ऐसे करें आवेदन
- Step 1. UCO बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जाएं।
- Step 2. ‘Career’ या ‘Recruitment’ सेक्शन में जाकर LBO भर्ती का लिंक खोलें।
- Step 3. आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- Step 4. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- Step 5. आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन की एक प्रति डाउनलोड कर लें।