BPSC TRE 4.0 Syllabus 2024 – Class 1 to 12 pdf download

BPSC TRE 4.0 Syllabus 2024 - Class 1 to 12 pdf download
Spread the love

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बिहार शिक्षक (BPSC TRE 4.0 Syllabus 2024 – Class 1 to 12 pdf download) भर्ती की जाती है। अब तक शिक्षक की तीन लगातार भर्तियाँ निकल चुकी है। लेकिन फिर से जल्द ही BPSC TRE 4.0 2024 – Class 1 to 12 भर्ती आएगी। इस शिक्षक भर्ती मे प्राइमरी, जूनियर शिक्षक और पीजीटी तथा टीजीटी शिक्षक के लिए भर्ती जारी की जाती है । इसमे लाखो की संख्या मे विद्यार्थी आवेदन करते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप भी BPSC TRE 4.0 2024 की तैयारी करना चाहते है तो इस लेख के माध्यम से हम आपको BPSC TRE 4.0 Syllabus 2024 – Class 1 to 12 उपलब्ध करवाएगे जो आपको तैयारी करने में मार्गदशन प्रदान करेगा। सभी उम्मीदवार BPSC TRE 4.0 syllabus 2024 – class 1 to 12 का हिंदी में Syllabus डाउनलोड कर सकते हैं । Syllabus आधिकारिक नोटिफिकेशन से लिया गया हैं।

BPSC TRE 4.0 2024 Exam – Overview

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) बिहार शिक्षक परीक्षा 2024 आयोजित करेगा। परीक्षा संभवतः 24 अगस्त 2024 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी, और BPSC शिक्षक परीक्षा की अवधि 4 घंटे निर्धारित है।

बीपीएससी बिहार शिक्षक पाठ्यक्रम 2024 अवलोकन
संचालन निकायबिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)
परीक्षा का नाम बीपीएससी बिहार शिक्षक परीक्षा 2024
पोस्ट श्रेणीबीपीएससी बिहार शिक्षक पाठ्यक्रम 2024
परीक्षा मोडऑफलाइन
बीपीएससी शिक्षक रिक्ति 20241,00,000+
पदपीआरटी, मध्य शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक
बीपीएससी शिक्षक परीक्षा तिथि 202419 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक
नौकरी का स्थानबिहार
आधिकारिक वेबसाइटwww.bpsc.bih.nic.in

BPSC TRE 4.0 2024 (Class 1 to 12)- परीक्षा पैटर्न

इसका परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है –

  • इस परीक्षा में प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय होगा।
  • इसमें साक्षात्कार नहीं होगा।
  • यदि आप प्राथमिक शिक्षक या टीजीटी या पीजीटी में से किसी भी परीक्षा में सम्मिलित होते हैं तो आपको भाषा यानी लैंग्वेज का पेपर देना अनिवार्य होगा, इस प्रश्न पत्र में 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा।
  • भाषा का प्रश्न पत्र दो भागों में विभाजित होगा, भाग 1 में 25 अंक तथा भाग दो 75 अंकों के लिए आयोजित होगा।
  • भाषा प्रश्न पत्र हेतु आपको कुल 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।

BPSC TRE 4.0 2024 प्राथमिक शिक्षक पीआरटी परीक्षा पैटर्न (Class 1 to 5)

प्राथमिक शिक्षक परीक्षा में दो पेपर होंगे – भाषा पेपर और सामान्य अध्ययन। BPSC द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी किए गए प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों की परीक्षा पैटर्न को समझने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

पेपरविषयप्रश्नों की संख्याअवधिअंक
पेपर 1भाषा (योग्यता) (न्यूनतम 30%)100 (भाग-I- 25 एवं भाग-II- 75)120 मिनट100 (भाग-I- 25 एवं भाग-II- 75)
पेपर 2सामान्य अध्ययन120120 मिनट120
कुल———-220 प्रश्न4 घंटे220 अंक

BPSC TRE 4.0 2024- उच्च प्राथमिक शिक्षक परीक्षा पैटर्न (Class 6 to 8)

BPSC TRE 4.0 मे उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती का परीक्षा पैटर्न नीचे दी गई तालिका से देखें।

अनुभागविषयप्रश्नों की संख्याअंक अवधि
1भाषा(योग्यता)(न्यूनतम 30%)30302 घंटे और 30 मिनट
2सामान्य अध्ययन4040
3विषय8080
कुल1501502.5 घंटे

BPSC TRE 4.0 2024- माध्यमिक शिक्षक टीजीटी परीक्षा पैटर्न (Class 9-10)

BPSC TRE 4.0 मे नीचे दी गई तालिका से बिहार माध्यमिक शिक्षक टीजीटी परीक्षा पैटर्न देखें।

अनुभागविषयप्रश्नों की संख्याअंक अवधि
1भाषा(योग्यता)(न्यूनतम 30%)30302 घंटे और 30 मिनट
2सामान्य अध्ययन4040
3विषय8080
कुल1501502.5 घंटे

BPSC TRE 4.0 2024- पीजीटी परीक्षा पैटर्न (Class 11-12)

BPSC TRE 4.0 नीचे दी गई तालिका से बिहार माध्यमिक शिक्षक पीजीटी परीक्षा पैटर्न देखें।

अनुभागविषयप्रश्नों की संख्याअंक अवधि
1भाषा(योग्यता)(न्यूनतम 30%)30302 घंटे और 30 मिनट
2सामान्य अध्ययन4040
3विषय8080
कुल1501502.5 घंटे

BPSC TRE 4.0 Syllabus 2024 – Class 1 to 12

बिहार आयोग द्वारा आधिकारिक तौर पर BPSC TRE 4.0 प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक और वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक सहित विभिन्न पदों के लिए पाठ्यक्रम जारी किया गया है। पाठ्यक्रम जानने के लिए नीचे दिए गए शीर्षकों को देखें।

BPSC TRE 4.0 Syllabus 2024 – Class 1 to 5

  • यह पत्र दो भाग में होंगे – भाग-1 एवं भाग-II
  • भाग-I – भाषा (अर्हता) के लिए अंग्रेजी एवं हिन्दी/ उर्दू/ बांग्ला भाषा का व्यवहारिक ज्ञान। इस भाग में अर्हतांक कम से कम 30 प्रतिशत अनिवार्य होगा।
  • भाग-II – सामान्य अध्ययन के लिए प्राथमिक गणित, मानसिक क्षमता परीक्षण, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल और पर्यावरण शामिल हैं।

BPSC TRE 4.0 Syllabus 2024 – Class 6 to 8

  • यह पत्र तीन भाग में होंगे यथा भाग-1, भाग-II एवं भाग-Ⅲ
  • भाग-1 – भाषा (अर्हता) के लिए अंग्रेजी एवं हिन्दी/ उर्दू/ बांग्ला भाषा का व्यवहारिक ज्ञान। इस भाग में अर्हतांक कम से कम 30 प्रतिशत अनिवार्य हो।
  • भाग-11 – सामान्य अध्ययन के लिए प्राथमिक गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं भूगोल शामिल हैं।
  • भाग-III – मध्य विद्यालय के अध्यापकों के लिए एक विषय पत्र है। उम्मीदवारों द्वारा इन पत्रों में से किसी एक पत्र का चुनाव किया जाना है:- गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिन्दी, उर्दू संस्कृत तथा अंग्रेजी।
  • नोट :- शिक्षा विभाग के अन्तर्गत वर्ग 6-8 के सामाजिक विज्ञान के चयन करने वाले अभ्यर्थी यदि Section-I में इतिहास विषय का चयन करते हैं, तो Section-II में भूगोल/ अर्थशास्त्र/ राजनीति शास्त्र विषय में से किसी एक विषय का चयन करेंगे और यदि अभ्यर्थी द्वारा Section-1 में भूगोल विषय का चयन करते हैं, तो Section-II में अर्थशास्त्र/ राजनीति शास्त्र विषय में से किसी एक विषय का चयन करेंगे।
  • उपरोक्त विषय पत्रों के पाठ्यक्रम SCERT/ NCERT से सम्बन्धित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगा।

BPSC TRE 4.0 Syllabus 2024 – Class 9-10

शिक्षा विभाग के अन्तर्गत माध्यमिक विद्यालय के अध्यापकों तथा विशेष विद्यालय अध्यापक (वर्ग 9 से 10) एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत के लिए (वर्ग 6-10)

  • यह पत्र तीन भाग में होंगे यथा भाग-1, भाग-II एवं भाग-III
  • भाग-I – भाषा (अर्हता) के लिए अंग्रेजी एवं हिन्दी/ उर्दू बांग्ला भाषा का व्यवहारिक ज्ञान। इस भाग में अर्हतांक कम से कम 30 प्रतिशत अनिवार्य हो।
  • भाग-II – एक सामान्य अध्ययन पत्र है, जिसके प्रश्न माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगा। इसमें प्राथमिक गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं भूगोल शामिल हैं।
  • भाग-III – शिक्षा विभाग के अन्तर्गत विशेष विद्यालय अध्यापक (वर्ग 9 से 10) के लिए एक विषय पत्र है। उम्मीदवारों द्वारा इन पत्रों में से किसी एक पत्र का चुनाव किया जाना है:- हिन्दी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललितकला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत एवं सामाजिक विज्ञान।

नोट :- (i) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के वर्ग 6 से 10 के लिए विषय पत्र संगीत/ कला एवं कम्प्यूटर को छोड़कर। संगीत/ कला विषय के लिए संगीत एवं ललितकला को सम्मिलित कर परीक्षा ली जायेगी।

(ii) शिक्षा विभाग के वर्ग 9-10 / अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के वर्ग 6-10 के सामाजिक विज्ञान के चयन करने वाले अभ्यर्थी यदि Section-I में इतिहास विषय का चयन करते हैं, तो Section-II में भूगोल/ अर्थशास्त्र/ राजनीति शास्त्र विषय में से किसी एक विषय का चयन करेंगे और यदि अभ्यर्थी द्वारा Section-1 में भूगोल विषय का चयन करते हैं, तो Section-II में अर्थशास्त्र/ राजनीति शास्त्र विषय में से किसी एक विषय का चयन करेंगे।

उपरोक्त विषय पत्रों के पाठ्यक्रम SCERT/ NCERT से सम्बन्धित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगा।

BPSC TRE 4.0 Syllabus 2024- Class 11-12

शिक्षा विभाग तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय के अध्यापकों (वर्ग 11-12) के लिए

  • यह पत्र तीन भाग में होंगे यथा भाग-1, भाग-11 एवं भाग-III
  • भाग-1 – भाषा (अर्हता) के लिए अंग्रेजी एवं हिन्दी/ उर्दू बांग्ला भाषा का व्यवहारिक ज्ञान। इस भाग में अर्हतांक कम से कम 30 प्रतिशत अनिवार्य हो।
  • भाग- II – एक सामान्य अध्ययन पत्र है, जिसके प्रश्न उच्च माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगा। इसमें प्राथमिक गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं भूगोल शामिल हैं।
  • भाग-III – उच्च माध्यमिक विद्यालय के अध्यापकों के लिए एक विषय पत्र है। उम्मीदवारों द्वारा इन पत्रों में से किसी एक पत्र का चुनाव किया जाना है:- हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, इतिहास, राजनीति शास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शन शास्त्र, गृह विज्ञान, कम्प्यूटर साईस, बिजनेस स्टडीज, एकाउंटेंसी, संगीत एवं उद्यमिता।
  • उपरोक्त विषय पत्रों के पाठ्यक्रम SCERT/ NCERT से सम्बन्धित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगा।

BPSC TRE 4.0 Syllabus 2024 – Class 1 to 12 pdf download

Pdf Download करने के लिए नीचे दिए गए Download Button पर क्लिक करिए ।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top