इस पोस्ट में हम UP Parivahan Nigam Recruitment 2025 के बारे मे जानकारी देंगे। उन महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है जो परिवहन निगम में नौकरी करने की इच्छुक है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा UP Parivahan Nigam Recruitment 2025 में 5000 पद पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे, चयन प्रक्रिया क्या है, योग्यता क्या होनी चाहिए इन सब प्रश्न के उत्तर के लिए आप इस लेख में अंत तक बने रहे।
UP Parivahan Nigam Recruitment 2025- Overview
भर्ती का नाम | UP Parivahan Nigam Recruitment 2025 |
कुल पदों की संख्या | 5000 पद |
भर्ती का स्थान | गृह जिला (Home Town) |
शैक्षणिक योग्यता | 10वीं, 12वीं पास और CCC सर्टिफिकेट |
आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
लिंग | महिला |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | सीधी भर्ती |
UP Parivahan Nigam Recruitment 2025- Latest News
UP Parivahan Nigam Recruitment 2025 में महिलाओं के लिए शानदार भर्ती निकाली है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में करीब पांच हजार महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए वह महिला अभ्यर्थी ही पात्र होगी जो उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की सदस्य होगी। इसके अलावा एनसीसी बी प्रमाण पत्र, एनएसएस और स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र महिला अभ्यर्थी को पांच प्रतिशत अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। नियुक्ति पाने वाली महिला परिचालकों को उनके गृह जनपद वाले डिपो में भी तैनाती दी जाएगी।
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट के साथ सीसीसी प्रमाणपत्र होना जरूरी क होगा। इण्टरमीडिएट परीक्षा के अंकों स के आधार पर ही इनकी मेरिट तय करते हि हुए सीधे संविदा परिचालक पद के लिए क नियुक्ति दी जाएगी। मंत्री ने बताया कि एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र, भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र धारक महिला अभ्यर्थियों को इण्टरमीडिएट के अंकों पर पांच प्रतिशत का वेटेज भी दिया जाएगा। महिला परिचालकों को संविदाए चालकों/परिचालकों के बराबर ही पारिश्रमिक दरों का भुगतान किया जाएगा।
- Up Teacher Vacancy 2025: माध्यमिक व प्राइमरी विद्यालयों में 38 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती,जाने कब निकलेगा विज्ञापन
- One Year B.Ed Course Latest News 2025- अब फिर शुरू हुआ एक साल का बीएड, जाने पूरी खबर
- Gandhi Fellowship Program 2025- हर महीने 24,500 रुपए युवाओं को मिलेगे, 31 मार्च है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
- UPPSC LT GRADE Teacher Vacancy 2025: अब प्री और मेन्स में होगी एलटी ग्रेड भर्ती, जाने पूरी खबर
- Up Tgt Pgt Official Exam Date Out 2025: ऑफिशियल नोटिस जारी,मई और जून में होगी टीजीटी पीजीटी की परीक्षा
UP Parivahan Nigam Recruitment 2025- भर्ती के लिए योग्यता
UP Parivahan Nigam Recruitment 2025 में भर्ती के लिए इंटरमीडिएट और सीसीसी (कोर्स ऑफ कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स) प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन या उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का सदस्य होना जरूरी है। एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र, या भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य और राष्ट्रपति पुरस्कार धारकों को इंटरमीडिएट के अंकों पर 5% वेटेज मिलेगा ।
UP Parivahan Nigam Recruitment 2025- आवेदन प्रक्रिया
UP Parivahan Nigam Recruitment 2025 में इच्छुक महिलाएं परिवहन निगम की वेबसाइट http://www.upsrtc.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। हर जिले के लिए अलग-अलग आवेदन लिंक उपलब्ध होगा। यह भर्ती अभियान महिला सशक्तिकरण और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
UP Parivahan Nigam Recruitment 2025- भर्ती प्रक्रिया और वेतन
UP Parivahan Nigam Recruitment 2025 के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि महिला परिचालकों को संविदा पर कार्यरत चालकों और परिचालकों के समान वेतन मिलेगा। चयनित महिला अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से होगा।
UP Parivahan Nigam Recruitment 2025- रोजगार मेले की तारीखें
UP Parivahan Nigam Recruitment 2025 में महिला परिचालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेलों का आयोजन विभिन्न तारीखों पर किया जाएगा।
- 6 फरवरी 2025: नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर
- 17 फरवरी 2025: गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
- 20 फरवरी 2025: मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
- 4 मार्च 2025: सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम (बांदा), प्रयागराज ।
FAQ
UP Parivahan Nigam महिला कंडक्टर भर्ती 2025 के लिए योग्यता क्या है?
उम्मीदवार को न्यूनतम 12वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में समझ और लिखने की क्षमता होनी चाहिए।
UP Parivahan Nigam महिला कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?
आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। उम्मीदवार UPSRTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरनी होगी और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
UP Parivahan Nigam Recruitment 2025 की चयन प्रक्रिया क्या होगी?
ये सीधी भर्ती है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में करीब पांच हजार महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
UP Parivahan Nigam Recruitment 2025 में महिला कंडक्टर भर्ती के लिए वेतन क्या होगा?
चयनित उम्मीदवारों को एक निर्धारित वेतनमान मिलेगा, जो राज्य सरकार के मानकों के अनुसार होगा। प्रारंभिक वेतन लगभग ₹15,000 – ₹20,000 के आसपास हो सकता है।