अजूबा! ऐसा सागर चाहे जितना गहरा हो लेकिन कोई मनुष्य नहीं डूबता

Spread the love

ऐसा ‘सागर’ जिसमे कोई मनुष्य नहीं डूबता

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
अजूबा! ऐसा 'सागर' चाहे जितना गहरा हो लेकिन कोई मनुष्य नहीं डूबता

दोस्तो आपने तालाब, नदियां , झील और सागरो को तो देखा ही होगा जैसे जैसे नदियों, सागरो के बीच जाते जाओ वैसे वैसे वे गहरे होते जाते है। 

गर्मियों में हम हमेशा समाचार में पढ़ते है कि कई बच्चे नदियों में नहाने जाते है और गहराई में जाने पर या असंतुलन खोने पर डूब जाते है और जिंदगी खो देते है।

लेकिन क्या आप ये जानते है कि दुनिया में एक ऐसा सागर भी है चाहे वो कितना भी गहरा हो यदि कोई मनुष्य उस सागर में गिर जाए या असंतुलन खो दे और उसे तैरना भी नही आता तो भी वह डूबेगा नही। जी हां ऐसा भी सागर है जिसमे मनुष्य कितना भी रहे नहीं डूबेगा ।

तो चलिए उस सागर के बारे में जानते है।👇👇

अजूबा! ऐसा 'सागर' चाहे जितना गहरा हो लेकिन कोई मनुष्य नहीं डूबता

फिलिस्तीन में एक झील है, जिसका नाम है ‘मृत सागर’। यह दुनिया की सबसे गहरी खारे पानी की झील के रूप में प्रसिद्ध है। इसका पानी अत्यधिक खारा है। जहाँ सामान्य समुद्रों में लवणों की मात्रा 4% से कम होती है, वहीं इस सागर में 24% या इससे अधिक लवण हैं और लवण की यह मात्रा गहराई के साथ बढ़ती जाती है। अनुमान है कि इस सागर में लगभग 400 लाख टन लवण होंगे।

अत्यधिक लवणता के कारण इस समुद्र का जल सामान्य समुद्री जल से अधिक भारी है, उसका आपेक्षिक घनत्व लगभग 1.2 है। अतः यदि कोई व्यक्ति इसमें गिर पड़े तो वह डूबता नहीं, तैरता रहता है; क्योंकि उसका शरीर उसके (शरीर के) द्वारा हटाए जानेवाले जल के भार से हलका होता है। हमारे शरीर द्वारा हटाए गए समुद्री जल का भार हमारे भार से अधिक होगा, अतः उत्प्लावन नियम ‘अनुसार, हम मृत सागर में कभी भी डूब नहीं सकेंगे। चाहें तो हम लेटे-लेटे पुस्तक पढ़ सकते हैं। विभिन्न समुद्रों में यात्रा कर रहे जलयानों में लगे चिह्न यह बताते हैं कि सब समुद्रों के पानी का घनत्व के एक-सा नहीं है।

#मृत सागर में व्यक्ति क्यों नहीं डूबता है?

#क्या हम मृत सागर में डूब सकते हैं?

#मृत सागर क्यों प्रसिद्ध है?

#मृत सागर में हम आराम से लेटे हुए तैर सकते हैं क्यों? लिखिए।

#मृत सागर में वस्तु क्यों तैरती है?

#संसार का सबसे खारा समुद्र कौन सा है?


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top